इस सरकारी कार्यालय की हालत खऱाब, भीग रहा है सरकारी रिकॉर्ड
प्रशासन शहर में जर्जर घरों को तोडऩे की कार्यवाही कर रहा है लेकिन सरकारी कार्यालयों की सुध नहीं ले रहा है। ऐसे ही विकट हालात बने हुए हैं एमएम ग्राउंड के पास बने सरकारी जलदाय विभाग के। इस कार्यालय के हालात बदतर हो रखे हैं जब भी बारिश होती है छत से पानी झरने की तरह बहने लगता है।

जिससे इस कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को काम करने में काफी दिक्कत आती है। बारिश आने के साथ ही छत से पानी के साथ-साथ छत की परतें भी गिरने लगती है। सरकारी रिकॉर्ड यहाँ पूरी तरह से भीग चुका है। शुक्रवार को कार्यालय के कर्मचारियों ने समस्या से परेशान होकर कार्यालय को ताला लगा कर बाहर बैठ गए। उनका कहना था कि जब भी बारिश होती है कार्यालय में हर तरफ पानी ही पानी हो जाता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन