राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने जेल में देखी महिला विंग की व्यवस्थाएं
बीकानेर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज ने गुरूवार को केन्द्रीय जेल की महिला विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने जेल स्टॉफ से रिकॉर्ड की जानकारी ली और जेल में महिला बंदियों से विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बंध में बातचीत की। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने बताया कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को महिला बंदियों द्वारा तैयार किए गए हैंड बैग, टूरिस्ट बैग, बोतल कवर, सूट, सीनेरी आदि दिखाए गए। श्रीमती रियाज ने इन सामानों को अमृता हाट मेले में प्रदर्शित करवाने को कहा। श्रीमती रियाज ने जेल में महिलाओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने जेले में सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन