प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचन समारोह में जोशी ने राठौड़ को दी शुभकामनाएं, सीएम का किया अभिनंदन
बीकानेर। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा के संगठन पर्व 2024: प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने श्री मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा कहा कि श्री राठौर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनन्दन किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और संगठन प्रभावी कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास की संकल्पना के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन