राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2 नवम्बर से, सैकड़ों बच्चे स्केटिंग पर दिखाएंगे रफ्तार
बीकानेर। रोलर स्केटिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राजस्थान स्कैट एसोसिएशन द्वारा 2 नवम्बर से 5 नवम्बर 2023 तक राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। सचिव योगेन्द्र खत्री ने बताया कि 3 नवंबर सायं 5:00 बजे घड़सीसर रोड स्थित बसंत कुंज में प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यश्री कुमारी द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में जयपुर स्केट संगठन अध्यक्ष अनिल सिंह का विशिष्ट आतिथ्य रहेगा। रोड रेस स्पर्धाएं जयपुर रोड स्थित वृंदावन एनक्लेव स्थित परिसर में होगी। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से करीब 500 से अधिक बच्चे भाग लेंगे। सचिव खत्री ने बताया कि राजस्थान के लगभग 30 जिलों की प्रविष्टियां आ चुकी है।

प्रतियोगिता दो कैटिगरीज में होगी। क्वार्ट्ज एवं इनलाइन स्केट प्रतियोगिता में 2 नवंबर को जिन जिलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ एवं नए 17 जिले बने हैं उनकी पहले ट्राइल होगी। ट्रायल के पश्चात उन्हें 3 नवंबर को प्रतियोगिता में भाग लेने दिया जाएगा। निर्णायक दल रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आएगा। चैयरमेन डॉ. सोहनसिंह सोढा के सान्निध्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में वर्किंग कमेटी कपिल गहलोत, शुभम पंवार, कपिल पंवार, विकास लखन, रघुराजसिंह आदि तकनीकी आदि व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
Yogendra Khatri – 75682 83542
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन