प्रदेश में लाखों यूनिट बिजली की किल्लत…, लेकिन गंगाशहर में हाइमास्ट लाइटें जल रही दिनभर
7 दिनों से लगातार जल रही हाइमास्ट लाइट, सम्पर्क पोर्टल पर चार बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्यवाही
बीकानेर। गर्मी बढऩे के साथ ही रोजाना लाखों यूनिट बिजली की खपत बीकानेर में हो रही है, लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि हाईमास्ट लाइटें दिनभर जलती रहती है। हाल ही में गंगाशहर में पुरानी लाइन हरिरामजी मंदिर चौक में हाईमास्ट लाइट पिछले 7 दिनों से निरन्तर जल रही है। सुबह-शाम जलती इस हाईमास्ट लाइट की शिकायत क्षेत्र निवासी करणी सिंह द्वारा सम्पर्क पोर्टल पर चार बार दर्ज करवाई गई लेकिन आज तक कोई खैर-खबर नहीं ली गई।
करणी सिंह ने बताया कि सम्पर्क पोर्टल पर केवल हर बार शिकायत नोट की जाती है, लेकिन पिछली शिकायत का कोई अपडेट नहीं रहता। करणी सिंह ने आग्रह किया है कि शीघ्र ही इस हाइमास्ट लाइट के जलने-बुझने का समय सुधारा जाए ताकि बिजली की अनावश्यक खपत से बचा जाए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन