मिक्सी में छुपाकर लाया साढ़े तीन करोड़ का सोना
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई की टीम ने दुबई से आई फ्लाइट के एक पैसेंजर से 5 किलो 829 ग्राम गोल्ड बरामद किया है। इसकी बाजार कीमत साढे 3 करोड़ रुपए बताई जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी की दुबई से आने वाली फ्लाइट में सीकर का एक युवक गोल्ड की बड़ी खेप लेकर आ रहा हैं।
इस पर डीआरआई की टीम ने पैसेंजर और उनकी सीटों की जानकारी निकाली। प्लेन में मौजूद 5 पैसेंजर सीकर के थे। इस पर डीआरआई की टीम ने एयरपोर्ट पर ही पांचों को रोका। उन्हें अलग-अलग ले जाकर पूछताछ करना शुरू किया। सभी यात्रियों ने उनके पास किसी भी प्रकार का गोल्ड होने से इनकार किया।

सभी के सामान की चैंकिंग की गई। इस दौरान एक यात्री के पास से मिक्सी मिली। बाहर से देखने पर मिक्सी फुल पैकिंग में थी। उसे बाहर निकाला गया तो उसका वजन औसत से अधिक निकला। इस पर टीम ने मिक्सी की जांच की। इस दौरान मिक्सी में 5 किलो 829 ग्राम सोना ठोस फोम में मिला। आरोपी ने पहले गोल्ड होने की जानकारी से इनकार किया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन