श्रीलक्ष्मीनाथजी पार्क की दीवार पेड़ सहित गिरी
बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधीन श्री लक्ष्मीनाथ पार्क के भ्रमण पथ के पास, जलदाय विभाग की टंकी की तरफ वाली दीवार विशाल पेड़ तथा आधे भ्रमण-पथ सहित गिर गई। श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस भ्रमण-पथ पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग घूमते हैं, गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। पेड़ सहित इस दीवार का मलबा जलदाय विभाग की तरफ गिर गया।इसके साथ ही साथ पार्क में स्थित बाल उद्यान के पास भ्रमण पथ की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है तथा वो भी कभी भी गिर सकती है, तथा इससे जान माल का नुकसान की संभावना है। समिति ने बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को इस दुर्घटना की सूचना दी तथा इस दीवार के शीघ्र मरम्मत करने की मांग की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन