श्रीबालाजी सेवा धाम में गुरु पूर्णिमा पर होंगे विशेष आयोजन, स्व. पं. नैनूरामजी पंचारिया की मूर्ति का होगा अनावरण
प्रभु श्रीराम कण-कण में रमण करने वाली शक्ति : श्री बजरंगदासजी महाराज
नोखा। श्री बालाजी सेवा धाम के महामण्डलेश्वर पीठाधीश्वर आचार्य श्री बजरंगदासजी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार धार्मिक उल्लास के साथ पूर्णाहूति हुई। श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को व्यासपीठ पर विराजित श्री बजरंगदासजी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें मर्यादित और सद्चरित जीवन जीने की सीख देती है। श्रीबालाजी सेवा धाम पीठाधीश्वर आचार्य श्री बजरंगदासजी महाराज ने कहा कि धर्म मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति मोह, माया, लोभ, क्रोध से दूर हो जाता है। कथा पूर्णाहूति से पहले महाराज ने श्रद्धालुओं के आग्रह पर श्री राम कथा कथा सुनाते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का भाव है सदैव रहने वाली सत्ता भाव जिसका न ही जन्म होता है न ही मरण। जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तब उसके नाम के आगे स्वर्गीय लग जाता है, लेकिन जब अवतारी पुरुष अपनी लीला को समेट कर इस धरा से जाते हैं तो उनके नाम के आगे स्वर्गीय नहीं लगता, क्योंकि वह सत्ता अविनाशी है।
श्री राम कण-कण में रमण करने वाली शक्ति है और श्री राम की कथा श्रवण करने से इंसान भवसागर से पार हो जाता है। मीडिया प्रभारी पुखराज शर्मा ने बताया कि 10 जुलाई गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर विशेष आयोजन होगा जिसमें गुरु गीता का पाठ, भगवत गीता का पाठ, यज्ञ, बांके बिहारी का पूजन, महाराजश्री के पूज्य पिताजी स्व पंडित नेनूराम जी पंचारिया की मूर्ति का अनावरण, गुरुपूजन, आशीर्वचन एवं विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा। बुधवार को कथा में पदम ग्रुप के डायरेक्टर धरम कुलरिया, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, डॉ सीताराम पंचारिया, डॉ जगदीश, दुलाराम खोखा, मदनलाल मांकड़, मदन शर्मा, दीपाराम केड़ली, रामलाल, हनुमान लेखराज, नंदकिशोर सुथार, किशोर मांकड़, श्याम सुथार, महेंद्र शर्मा बैंग्लोर, रामलाल आदि उपस्थित रहे।
सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का अवसर मिलता है : नरसी कुलरिया
श्रीमद्भागवत कथा में समाजसेवी भंवर कुलरिया, नरसी कुलरिया, एवं धरम कुलरिया आदि ने महामंडलेश्वर श्री बजरंगदासजी महाराज का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भामाशाह नरसी कुलरिया ने कहा कि वे लोग बहुत सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर मिलता है। कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य के पापों का क्षय हो जाता है। नरसी कुलरिया ने कहा कि साक्षात् भगवान की कृपा ही होती है तब भगवत् चर्चा के अवसर मिलते हैं। सेवा, सद्भाव और त्याग के भाव व्यक्ति को सफल और सद्मार्ग पर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीबालाजी धाम में महामंडलेश्वर बजरंगदासजी महाराज द्वारा नित्य जप, तप और धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्रवासियों को धर्मलाभ मिल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन