ज्यादा समय एसी में बिताना हो सकता है नुकसानदायी… पढ़े पूरी जानकारी
एसी के बड़े नुकसान, ड्राई आई सिंड्रोम,फंगल इंफेक्शन,कॉर्निया के अल्सर का भी खतरा
एसी में रहना किसको नहीं पसंद आता जब बाहर धूप से घर आते हैं,तो हर किसी को एसी कि ठंडी हवा सूकुन देती है। एसी ठंडक तो देता है साथ ही कई बीमारियों को भी जन्?म देता है। घर में हों या ऑफिस में कई लोग पूरा समय एयरकंडीशंड कमरों में बिताते हैं। एसी में पूरा दिन रहने से कई नुकसान होते हैं।
एसी में ज्यादा समय रहने से जोड़ों में दर्द की समस्या होने के साथ अकडऩ बढ़ जाती है। कई लोगों को चलने-फिरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एसी का यदि तापमान कम होता है तो यह मस्तिष्क की कोशिकाएं पर असर डालता है और इसे संकुचित करता है,जिससे मस्तिष्क की क्रियाशीलता प्रभावित होती है।
एसी से त्वचा पर भी दुष्प्रभाव होता है। यह त्वचा की प्राकृतिक नमी समाप्त कर देता है जिससे त्वचा में रूखापन पैदा होता है। एसी हमेशा बंद जगह ही काम करता है जिस कारण हमारे शरीर को स्वच्छ हवा नहीं मिल पाती है।

एसी में ज्यादा समय रहने से शरीर ठंडा हो जाता है और यदि हम इसके बाद धूप में निकलते हैं तो हमारे शरीर का तापमान अलग हो जाता है। जिससे सर्द-गर्म की समस्या हो जाती है और इससे हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। एसी में ज्यादा समय रहने से कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है।
एसी के इस्तेमाल से मोटापा बढऩे की समस्या भी देखी जाती है। ठंडी जगह पर हमारे शरीर की ऊर्जा खर्च नहीं होती है, जिससे शरीर की चर्बी बढ़ती है और मोटापे जैसी समस्या होती है। यदि कोई एसी से निकलकर सामान्य तापमान या गर्म स्थान पर जाता है, तो वह लंबे समय तक बुखार से पीडि़त हो सकता है।
कई लोगों को घंटों एसी रूम में कम्प्यूटर के सामने बैठे रहने के बाद आंखों में खुजली या सूखेपन की शिकायत रहने लगती है। अधिकांश लोगों में ड्राई आई सिंड्रोम,फंगल इंफेक्शन, कॉर्निया के अल्सर का असर भी देखा गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए