एसपी ने मुखराम जाखड़, नरेन्द्र व सुरेन्द्र को कांस्टेबल ऑफ मंथ अवॉर्ड से किया सम्मानित
बीकानेर। पुलिस कांस्टेबल्स को प्रोत्साहन देने हेतु हर माह बीकानेर एसपी द्वारा दिए जाने वाला कांस्टेबल ऑफ मंथ सम्मान इस बार गंगाशहर थाने में तैनात कांस्टेबल मुखराम जाखड़ 1149, श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल नरेंद्र व ट्रैफिक थाने के कांस्टेबल सुरेंद्र को प्रदान किया गया है। तीनों को यह सम्मान जुलाई माह के लिए प्रदान किया गया है। सोमवार को एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने तीनों को प्रशंसा पत्र के रूप में यह सम्मान प्रदान किया। गौरतलब है कि कांस्टेबल मुखराम जाखड़ ने नयाशहर व गंगाशहर थाने सहित आईजी ओमप्रकाश पासवान की विशेष टीम में भी बेहतरीन कार्य किया है। जुलाई माह का कांस्टेबल ऑफ मंथ सम्मान उन्हें विष्णु सियाग हत्याकांड के तीन आरोपियों को पकडऩे की उपलब्धि स्वरूप प्रदान किया गया है। बता दें कुछ दिनों पहले गंगाशहर थाना क्षेत्र में विष्णु सियाग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। कांस्टेबल मुखराम ने हत्याकांड में फरार चल रहे रामचंद्र जाट, मनीष जाट व बाबूलाल जाट की तलाशी करने व गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाई। कांस्टेबल नरेंद्र व कांस्टेबल सुरेंद्र को भी पुलिस सेवा में समर्पण की वजह से यह सम्मान मिला है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन