बेटे ने चुराए जेवरात, मां ने बेचे
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने चोरी की और उसकी मां ने चोरी के सामान को खुर्दबुर्द कर दिया। पड़ताल के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटे और उसकी मां दोनों को हिरासत में लिया है। नाबालिग को निरुद्ध किया गया है जबकि मां अब मुक्ता प्रसाद नगर थाने में है। जिसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। नौ सितम्बर को चिरंजीलाल ने मुक्ता प्रसाद थाने में एफआईआर दी कि आठ सितम्बर को उसके घर से अज्ञात व्यक्ति सोने का हार, सोने की अंगूठी, रखड़ी, पायल, मंगलसूत्र, चांदी की चेन, चांदी के सिक्के चोरी कर ले गया। मामले की छानबीन रामकुमार हेड कांस्टेबल को सौंपी गई। टीम ने अज्ञात चोरी के अपराधियों व संदिग्धों से पूछताछ की तथा अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी अनुसंधान से एक किशोर को पकड़ा। नाबालिग से पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार किया। जांच में पता चला कि नाबालिग की मां शांतिदेवी उर्फ काजल ने चोरी के सामान को खुर्दबुर्द कर दिया। मूल रूप से ये परिवार विवेक बाल निकेतन के पास भाटों का बास के पास का रहने वाला है लेकिन अभी किराए के मकान में बाल गृह के पीछे रहता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन