दामाद का दोस्त बन महिला से की लूट
बीकानेर में महिलाओं के साथ ठगी और लूट का नया मामला सामने आया है। सड़क पर जा रही एक महिला को बाइक सवार ने रोककर कहा कि मैं आपके दामाद को जानता हूं। ऐसा बोलकर महिला को बाइक पर छोडऩे का बोला, फिर आगे ले जाकर उसके गले से सोने का आभूषण छीन लिया और नगद रुपए भी छीन लिए।
पांचू के पिथरासर गांव की रहने वाली बिरमा देवी बिश्नोई बीकानेर अपनी बेटी से मिलने आई थी। वो गंगानगर चौराहे पर बस से उतर कर निकली तो एक बाइक सवार ने रोक लिया। उसे कहा कि आपके दामाद का मित्र हूं। महिला ने विश्वास कर लिया। उस युवक ने कहा कि वो आपको बेटी के घर छोड़ देगा। विश्वास करके बिरमा देवी उसकी बाइक पर बैठ गई। थोड़ी दूर जाने के बाद बाइक सवार ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और पहना हुआ सोने का मादळिया छीन लिया। इतना ही नहीं पांच हजार रुपए भी छीन लिए।

परेशान होकर महिला गंगानगर चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बैठ गई। जहां ढूंढते-ढूंढते उसके दामाद पहुंचे तो राज खुला कि कोई उनकी जान पहचान का नहीं था। बिरमा देवी ने बाद में सदर थाने पहुंचकर इस आशय का मामला दर्ज कराया। अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस युवक की पहचान कर रही है। फिलहाल बीएनएस की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन