शीतल पेय व जल सेवा कर मनाया श्रीनिधि शर्मा का जन्मदिन
बीकानेर। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा पीबीएम अस्पताल में संचालित शीतल जल सेवा भीषण गर्मी के इस दौर में संजीवनी समान प्रतीत हो रही है। संस्थान अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने अपनी पुत्री श्रीनिधि शर्मा के जन्मदिन पर शीतल पेय व जलसेवा की सेवाएं प्रदान की। इस दौरान डॉ. मुकेश बेनीवाल ने संस्थान द्वारा किए जा रहे जल सेवा के कार्यों को सराहा। संस्थान के संजय लावट ने बताया कि दिनभर उमस के माहौल में ठंडी छाछ, लस्सी व शीतल जल सेवा से मरीजों के परिजनों व राहगीरों को राहत मिली। संस्थान के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि रोजाना शीतल जल के सैकड़ों कैम्पर से हजारों लोगों को जल सेवा प्रदान की जा रही है। इस दौरान नर्सिंगकर्मियों ने भी श्रीनिधि शर्मा का जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए जल सेवा की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन