समाजसेवी एवं भामाशाहों का होगा, अशोक ओहरी को दिया जाएगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
तीन दिवसीय ‘मेरा शहर, मेरा गौरव 27 अप्रेल से, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। बीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह के तीन दिवसीय भव्य आयोजन के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र हर्ष ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर की जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल (आईएएस), जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवारी एवं जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम संयोजक ज्योतिप्रकाश रंगा ने बताया कि उत्सव का आगाज 27 अप्रेल को कवि सम्मेलन से होगा। स्थानीय रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन होगा जिसमें हास्य कवि संपत सरल, कवि मनु वैशाली, अमन अक्षर और कुशल कौशलेंद्र अपनी कविताओं से शहरवासियों को आनंदित करेंगे। कवि सम्मेलन में प्रवेश कार्ड के माध्यम से एंट्री होगी।
कार्यक्रम के संयोजक अनिल जोशी ने बताया कि 28 अप्रैल को उन महानुभावों और भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने आधुनिक बीकानेर के निर्माण में विशेष योगदान दिया है। इस अवसर पर राजस्थान में क्रिकेट के विकास और आईपीएल मैचों के फाउंडर सदस्य रहे अशोक ओहरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बीकानेर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले चुनिंदा प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। नगर स्थापना दिवस के दिन 29 अप्रैल को बीकानेर के प्रमुख स्मारकों, हवेलियों और ऐतिहासिक स्थलों को रंगों से सजाया जाएगा, ताकि शहर की सांस्कृतिक और स्थापत्य धरोहर को संपूर्ण देश के सामने उजागर किया जा सके। यह तीन दिवसीय आयोजन बीकानेर के इतिहास, संस्कृति और समर्पित नागरिकों के योगदान को एक नई पहचान देने का कार्य करेगा। शहरवासियों से अनुरोध है कि वे इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लें और मेरा शहर, मेरा गौरव को साकार करें।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन