सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का किया अभिनंदन, संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की महावीर रांका ने दी जानकारी
बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का सर्किट हाउस में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के शहर संयोजक महावीर रांका द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। संयोजक महावीर रांका ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत से वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान तथा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रमों के तहत सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, प्रोफेशन मीट सहित अनेक आयोजनों के बारे में बातचीत की। इस दौरान बीते दिनों पर्यावरण दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर की प्रेरणा से राजविलास कॉलोनी पार्क में सिंदूर का पौधा लगाने की बात कही गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान, नशा मुक्त मॉडल के बारे में तथा स्कूलों व मंदिरों की सुध लेने पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के पवन महनोत, रमेश भाटी, घनश्याम जाजड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन