नवम्बर माह में इतनी बारिश…टूटे रिकॉर्ड
राजस्थान में पिछले 2-3 दिनों से हो रही बारिश के चलते प्रदेश के मौसम में ठंडक घुल गई है. प्रदेश में अब पारा दो से तीन डिग्री तक गिर गया है. बारिश का असर अभी खास तौर राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. जिससे तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार यह क्रम अभी जारी रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं सर्वाधिक बारिश सवाई माधोपुर में 29 मिलीमीटर दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी राज्य के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना रहा और वायुमंडल के निचले स्तरों मे पूर्वा हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी बनी हुई है.
दो दिन पहले एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने राजस्थान में बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया है. जोधपुर में पिछले 12 साल में इतनी बारिश नवंबर के महीने में नहीं हुई, जितनी बीते दो दिन में हुई है. इसी तरह कोटा में भी ये दूसरा मौका है. जब 12 साल में नवंबर की इतनी बारिश हुई हो. इस कारण से आज जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ इलाकों में अगले तीन-चार दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को भी हल्की बारिश होने और 29 नवंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
आगामी दो-तीन दिन राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान औसत से 4-8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है. राजधानी जयपुर में भी मंगलवार सुबह से ही फुहारों और हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है. इससे तापमान में गिरावट आई है. गिरते तापमान के कारण ग्रामीण इलाकों में हीटर और सिगड़ी का प्रयोग शुरू हो चुका है. वहीं, तापमान में आई गिरावट ने प्रदेश में सर्दी का दौर शुरू हो गया है
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन