कोलायत से पकड़ा तस्कर, 10 किलो डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर। लोकसभा चुनाव के दौरान नशे के सामान की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कोलायत पुलिस ने दस किलो डोडा पोस्त के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार कोलायत सीओ संग्राम सिंह के निर्देशन में हदां गांव में कार्रवाई की। पुलिस ने कुशाल सिंह राजपूत (25) साल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक नशीली सामग्री की तस्करी करता है। उसकी तलाशी लेने पर 10 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि डोडा पोस्त की सप्लाई किसने दी और वह किसे बेचने की तैयारी में था। कार्रवाई में थानाधिकारी ओमप्रकाश, एएसआई रामस्वरूप, कॉन्स्टेबल राणाराम, कुलदीप और प्रहलाद की विशेष भूमिका रही। दरअसल, लोकसभा चुनाव के चलते वाहनों की चैकिंग चल रही है। संदिग्ध लोगों से सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। इसी कारण इन दिनों एनडीपीएस एक्ट के तहत काफी कार्रवाई हो रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन