एसएमएस पहुंचे सीमए भजनलाल, हुई हार्ट की जांच
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अचानक सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे। रूटीन जांच के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले डॉक्टरों से चर्चा की। उसके बाद बांगड़ परिसर स्थित एमआरआई सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने हार्ट की जांच के लिए सिटी एंजियोग्राफी करवाई। बांगड़ परिसर में ही जांच करवाने के बाद मुख्यमंत्री चरक भवन भी पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी आंखों के विजन को लेकर आई साइट की जांच करवाई।
इस दौरान सीएम के साथ एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी भी मौजूद थे। डॉ. माहेश्वरी ने बताया- सीएम की सिटी एंजियोग्राफी की रिपोर्ट बिल्कुल नॉर्मल है। वे केवल रूटीन जांच करवाने के लिए आज हॉस्पिटल पहुंचे थे। आंखों को लेकर भी उनके चश्मे के नंबर और आंखों की जांच करवाने के लिए चरक भवन गए। यहां सीएम की आई साइड के अलावा रेटिना से जुड़ी जांचे भी की गई। नेत्र विभाग के एचओडी और सीनियर डॉक्टर पंकज शर्मा ने बताया कि सीएम के डायबिटिज होने के कारण उनकी आंखों की कुछ जांचे की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए