छ: वर्षीया नौरीन ने रखा पहला रोजा
बीकानेर। यहाँ के नूरानी मस्जिद, रानीसर बास इलाक़े की रहने वाली छ: वर्षीया नौरीन क़ादरी ने अपना पहला रोज़ा रख कर बारगाह-ए-इलाही में मोमिना होने का शुक्राना अदा किया। बीकानेर के रहने वाले मुहम्मद अली क़ादरी और आलिया क़ादरी की लख़्त-ए-जिगर नौरीन ने माह-ए-रमज़ान आने से पहले ही रोज़ा रखने का एहद किया था और इस मुक़द्दस माह के शुरू होते ही रोज़ा रख कर अपना एहद पूरा किया।
नौरीन अपने माँ-बाप के साथ सुबह तीन बजे सेहरी के लिए उठी और सेहरी के बाद फजर की नमाज़ के साथ ही दिन भर इबादतों में मशगूल रही। नौरीन की बुआ डॉ. नूरजहाँ ने बताया कि शाम को इफ़्तार के इन्तेज़ार में इसकी ख़ुशी देखते ही बनती थी। जैसे ही मग़रिब की अज़ान हुई तो नौरीन क़ादरी ने रोज़ा इफ़्तार कर अल्लाह की बारगाह में सजदा-ए-शुक्र अदा किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन