इस विधानसभा से छह जनों ने जताई दावेदारी.. पढ़ें पूरी खबर
देहात अध्यक्ष सियाग ने कहा- कांग्रेस हर कार्यकर्ता को देती है तवज्जो
बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया गया। बीते दो दिनों में ब्लॉक बैठकों का आयोजन नोखा, श्रीडूंगरगढ़, श्रीकोलायत, लूणकरनसर में किया जा चुका है। आज बुधवार को खाजूवाला व छत्तरगढ़ की ब्लॉक बैठक पूगल के अम्बेडकर भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व खाजूवाला-नोखा विधानसभा प्रभारी योगेश नागर, खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विशेषता है कि हर कार्यकर्ता को तवज्जो देती है और पूर्णरूप से अवसर प्रदान करती है। बैठक के दौरान खाजूवाला से गोविन्दराम मेघवाल, सरिता चौहान, रेवतराम पंवार, मदनगोपाल मेघवाल, सुषमा बारुपाल, पृथ्वीराज मेघवाल ने विधानसभा उम्मीदवार फॉर्म जमा करवाए। इस दौरान संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, उपाध्यक्ष नारायण सिंह चारण, पिंकी कौशिक, श्रीकृष्ण गोदारा, अब्दुल सत्तार आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन