प्रयागराज में जाम से बिगड़े हालात, संगम रेलवे स्टेशन बंद, लोग घरों में कैद
वसंत पंचमी स्नान के बाद से प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। देश के कोने-कोने से पहुंच श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं। छुट्टी के चलते मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। संगम पहुंचने के सभी रास्तों में 10 से 15 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा है। शहर से लेकर वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ और रीवा हाईवे समेत 7 एंट्री पॉइंट पर 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। 25 किलोमीटर तक का जाम देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के बाहर अत्यधिक भीड़ होने से स्टेशन बंद कर दिया गया है।
जाम से बिगड़े हालात : महाकुंभ नगरी प्रयागराज में जाम से बिगड़े हालात। संगम स्टेशन बंद किया। बाकी 8 स्टेशन खुलेंगे। प्रयागराज के आसपास के जिलों में लंबे-लंबे जाम। मध्य प्रदेश की सीमा में ही हजारों श्रद्धालु फंसे। प्रयागराज के स्थानीय नागरिक अपने-अपने घरों में कैद हुए। उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर विमान से प्रयागराज पहुंचेंगे। प्रयागराज में 5 किलोमीटर का सफर पूरा करने में 8 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। इस दौरान फोर व्हीलर्स में लोग घंटों भूखे-प्यासे फंसे हैं।
महाकुंभ मेले में स्नान पर्व के पहले अनुमान से कहीं अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से परेशानी हो रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक पुलिस अधिकारी लोगों से प्रयागराज की ओर नहीं जाने की अपील करता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- मध्यप्रदेश पुलिस प्रयागराज से 300 ्यरू पहले ही खड़े होकर अपील कर रही है कि महाकुंभ जाने वाले लोग रास्ते से वापस लौट जाएं. वीडियो में अधिकारी कहते हुए सुने जा सकते हैं कि आगे बहुत भीड़ है. यदि संभव हो तो आप लौट जाएं. आगे जाम लगा हुआ है.

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन