सिद्धार्थ फिजियोथैरेपी सेंटर : एक वर्ष पहले शुरू हुआ था नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर, अब तक हजारों मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ
हर माह के प्रथम शनिवार को लगता है नि:शुल्क शिविर, आधुनिक मशीनों से होती है जांच
बीकानेर। गंगाशहर स्थित सिद्धार्थ फिजियोथैरेपी सेंटर में हर माह के प्रथम शनिवार को नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। बीकानेर के जाने-माने फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. निमित सक्सेना ने बताया कि जून माह के प्रथम शनिवार को श्रीसंतोषानन्दजी महाराज ने शिविर का शुभारंभ करते हुए शुभाशीष प्रदान किया। श्रीसंतोषानन्दजी महाराज ने कहा कि पीडि़तजनों को चिकित्सा लाभ प्रदान करना नर सेवा नारायण सेवा के समान है। शिविर में मैक्ल्यौड्स फार्मा की ओर से दिनेश शर्मा, गगन शर्मा व सिद्धार्थ फिजियोथेरेपी के रमेश शर्मा, आराधना शर्मा, मोनिका कुमावत व महावीर कुमावत ने सेवाएं दी।
बीएमडी मशीन से होती है जांच, जरुरतमंदों को मिलता है प्रत्यक्ष लाभ : डॉ. निमित सक्सेना
डॉ. निमित सक्सेना ने बताया कि शिविर में बीएमडी मशीन द्वारा हड्डि यों की जांच की जाती है। इस जांच से हड्डियों की मजबूती की जानकारी तुरन्त मिल जाती है। इसके अलावा कई आवश्यक जांचें भी शिविर में नि:शुल्क की जाती है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ जरुरतमंदों को मिलता है। शिविर के दौरान जांच, उपचार व परामर्श नि:शुल्क रहता है। डॉ. सक्सेना ने कहा कि संतुलित भोजन एवं नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की पूर्ति और व्यायाम ही बेहतर उपाय है।
पीडि़त को स्वास्थ्य लाभ देना नर सेवा नारायण सेवा समान : संजय चौपड़ा
समाजसेवी संजय चौपड़ा ने बताया कि गत वर्ष 1 जून 2024 शनिवार को पहली बार शिविर का आयोजन किया गया तथा उसके बाद से निरन्तर हर माह के प्रथम शनिवार को शिविर लगाया जाता है। चौपड़ा ने बताया कि अब तक लगभग १२ के करीब शिविर में हजारों मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। आधुनिक संसाधनों व सेवा को समर्पित चिकित्सकीय टीम द्वारा ही यह सेवा कार्य संभव हो रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन