सियाग को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, महाराष्ट्र चुनाव में समन्वय नियुक्त
बीकानेर। कांग्रेस बीकानेर जिला देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी द्वारा सौंपी गई है। देहात कांग्रेस के संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि बिशनाराम सियाग को महाराष्ट्र चुनाव में शिरोल विधानसभा के समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय वार रुम चैयरमेन एस.शशिकांथ सेंथिल ने उक्त नियुक्ति प्रदान की है। इससे पूर्व सियाग ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विधानसभा व लोकसभा चुनावों में समन्वयक की भूमिका को बखूबी निभाया था। मार्शल ने बताया कि महाराष्ट्र चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आपको बता दें बिशनाराम सियाग कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपहसालार हैं और खासतौर युवाओं में सियाग का काफी क्रेज है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन