श्रीमद्भागवत कथा में जन्मे श्रीकृष्ण, जय कन्हैयालाल की से गूंजा पांडाल
सत्य की साधना से ही श्रीकृष्ण की प्राप्ति संभव : धर्मेश महाराज
बीकानेर। भीनासर में गौरक्षधोरा स्थित नखत बन्ना मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। गौरक्ष धोरा के पीठाधीश्वर योगी रामनाथजी महाराज ने बताया कि कथा प्रांगण को गुब्बारों से सजाया गया तथा बालगोपाल का रूप धरे बच्चों को मिठाई खिलाई गई। इस दौरान कान्हाजी को माखन मिश्री का भोग लगाया और कथा में श्रीकृष्ण का जन्म होते ही ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल कीÓ के उद्घोष से पांडाल गूंज उठा। कथा वाचक धर्मेश महाराज ने बताया कि 84 लाख योनियां भुगतने के पश्चात मानव देह की प्राप्ति होती है। इसलिए इस देह का उपयोग व्यर्थ कामों में ना करके जनकल्याण व ईश्वर भक्ति में समर्पित कर दें। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ।
धर्मेश महाराज ने श्रीकृष्ण अवतार की व्याख्या करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का अवतार तब होगा जब आप सत्य निवेशी बनेंगे। अर्थात आपको सत्य की साधना करनी पड़ेगी। मां देवकी ने सत्य की साधना की। सत्य की साधना कष्टदायी हो सकती है, लेकिन इसके फल के रूप में हमें श्रीकृष्ण ही प्राप्त होंगे। वह हमारे जीवन को आनंद से भर देंगे। भगवान कृष्ण सभी समस्याओं का समाधान हैं। प्रभु कृष्ण भक्तों के प्रार्थना रूपी निर्मल झील में प्रतिदिन स्नान करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के जीवन में सुखों का संचय करने वाली होती है। पूरे मनोयोग के साथ कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन हो सकते हैं। श्रीमद्भागवत में ऐसी कथाएं हैं जो हमें प्रेरणा देती है और कलयुग में जीवन को कलात्मक ढंग से जीने का मार्ग प्रशस्त करती है। आयोजन से जुड़े प्रवीण भाटी ने बताया कि 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान गुरु पूजन, अभिषेक आदि अनेक कार्यक्रम होंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन