श्रीराम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र के पाल रेस्टोरेंट में श्रीराम मंदिर और बीकेटी थाने को बम से उड़ाने की धमकी लिखे दो लेटर मिले। लेटर में जिस महिला का नाम और मोबाइल नंबर लिखा है, उसकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बीकेटी थाने के इंस्पेकटर के अनुसार 2 दिन पहले भी बरगदी पुलिस पर धमकी भरा लेटर मिला था। उस लेटर में भी उसी महिला के नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि किसी शरारती तत्व का काम हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी कीमत पर बख्?शा नहीं जाएगा। बीकेटी के अनमोल सिंह ने बताया एक माह पहले भी उनके दरवाजे इसी तरह का पत्र मिला था। छह दिन पूर्व भी उनकी कार के ऊपर धमकी भरा पत्र मिला था। सभी मामलों की सूचना पुलिस को लगातार दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सभी पर्चों पर एक ही युवती का मोबाइल नंबर लिखा गया है। प्रारंभिक जांच में किसी शरारती तत्व द्वारा युवती को बदनाम करने या आपसी सौहार्द बिगाडऩे के उद्देश्य से इस तरह के पत्र फेंके जा रहे हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन