श्री करणी कथा शतक महोत्सव 16 दिसम्बर से, महंत डॉ करणी प्रताप सिंह करेंगे माँ करणी की 100वीं कथा का वाचन
बीकानेर। भक्तों का कोई संकट हो माँ करणी की शरण में आने पर वह दूर हो जाते हैं। बीकानेर-देशनोक ही नहीं बल्कि विश्वभर में माँ करणी के प्रति आस्था व्याप्त है। यह उद्गार महंत डॉ. करणी प्रताप ने देशनोक में श्री करणी कथा-शतक महोत्सव के पोस्टर विमोचन के दौरान व्यक्त किए। महंत डॉ. करणी प्रताप सिंह द्वारा माँ करणी की 100वीं कथा का आयोजन देशनोक धाम में 16 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। नौ दिवसीय इस कथा का समय दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक रहेगा तथा 24 दिसम्बर 2025 को समापन होगा। उक्त आयोजन के पोस्टर का लोकार्पण करणी माता के मुख्य पुजारी जी सहित महंत डॉ. करणीप्रताप सिंह, देशनोक मंदिर निजी प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह, दिनेश दान , भंवरदान, शंकर दान, विजू दान, माँगी दान, छैलूदान आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि महंत डॉ. करणीप्रताप सिंह ने माँ करणी की अब तक 99 कथाओं का वाचन देश-विदेश में किया है। माँ करणी की कथा में श्रद्धालुओं के आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है और माहौल पूर्णत: धर्ममय हो जाता है।
कलश यात्रा, यज्ञ एवं कन्यापूजन के होंगे आयोजन
आयोजन समिति के देश-विदेश से माँ करणी के भक्तों के पधारने का अनुमान है। कथा का शुभारम्भ विशाल कलश यात्रा के साथ होगा जिसमें महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ-साथ संत-महात्माओं का भी सान्निध्य रहेगा। कलश यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा भी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान समस्त गाँव की कन्याओं का पूजन किया जाएगा तथा प्रतिदिन लगभग 700 मंत्रों द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी।
नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर
आयोजन के दौरान जयपुर की एसएमएस हॉस्पिटल से सेवानिवृत्त नेत्र विशेषज्ञ निर्मल मुद्गल की अध्यक्षता में शताक्षी आई हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क नेत्र जाँच तथा चश्मा वितरण शिविर लगाया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए