मैच में चोटिल हुए श्रेयस अय्यर, आईसीयू में भर्ती
भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह अभी इंटेंसिव केयर यूनिट में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगने की वजह से इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है। अय्यर ने तीसरे वनडे में शनिवार (25 अक्टूबर) को बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था। इस दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई। इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में लौटे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट आने के बाद इंटरनल ब्लीडिंग का पता चला और उन्हें तुरंत भर्ती करना पड़ा। रिकवरी के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा क्योंकि ब्लीडिंग से इन्फेक्शन को फैलने से रोकना जरूरी था। अंदरूनी ब्लीडिंग होने के कारण उन्हें पूरी तरह फिट होने में ज्यादा समय लगेगा। लिहाजा इस समय कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित टाइमलाइन बता पाना मुश्किल है।
क्चष्टष्टढ्ढ की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से सलाह लेकर अय्यर की चोट पर बारीकी से नजर रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर अगले कुछ दिन श्रेयस के साथ सिडनी में ही रहेंगे ताकि उनकी रोजाना की प्रोग्रेस का पता चल सके।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन