डॉक्टर गुप्ता व मौसुण दम्पति ने रैन बसेरे में किए सेवा कार्य…देखें वीडियो
बीकानेर। जरुरत के समय दी गई सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। यह उद्गार बीकानेर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. बीके गुप्ता ने पौष माह की अमावस्या श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा संचालित कैंसर पीडि़तों के रैन-बसेरे में सेवा कार्यों के दौरान व्यक्त किए। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज माइक्रोबायोलॉजी हैड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. अंजली गुप्ता के 59वें जन्मदिन व अमावस्या पर डॉ. बीके गुप्ता, भैरुलाल-सुशीला मौसूण ने रैन बसेरे में आरती की तथा कैंसर मरीजों व उनके परिजनों को प्रसादी का वितरण किया।

इस दौरान डॉ. अंजली गुप्ता को उनके जन्मदिन पर श्यामसुंदर सोनी व भैरुलाल मौसूण द्वारा अयोध्या राम मंदिर मॉडल भेंट किया गया। पं. गोरधन महाराज ने विधि विधान से पूजा-अर्चना करवाई। संस्थान के संजय लावट ने बताया कि सर्दी के इस मौसम में रैन-बसेरा जरुरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहा है। संस्था के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि बीकानेर धर्म नगरी है और धर्म, सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। मलमास पर रैन बसेरे में आरती, भजन-संकीर्तन के साथ भोजन वितरण का अनूठा आयोजन निरन्तर जारी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन