शॉर्ट फिल्म ‘नशे को ना कहिए’ का हुआ मुहूर्त
बीकानेर। बीकानेर पुलिस, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी तथा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग की ओर से सृजन नाट्य संस्था द्वारा बनने वाली शॉर्ट फिल्म ‘नशे को ना कहिएÓ का मुहूर्त शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस तथा प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस शार्ट फिल्म के माध्यम से समाज और विशेषकर युवाओं में जागरूकता आएगी। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के. पवन ने कहा कि नशा समाज के सर्वांगीण विकास में बाधक है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि पुलिस द्वारा नशाखोरी के विरुद्ध नियमित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय खत्री, साहित्यकार राजेंद्र जोशी, डॉ. तनवीर मालावत ने कहा कि दूसरी संस्थाएं भी इस दिशा में आगे आएं। फिल्म के लेखक एवं निर्देशक वरिष्ठ रंगकर्मी मोहम्मद रफीक पठान ने फिल्म के कलाकारों का परिचय करवाया। उन्होंने बताया कि फिल्म में प्रदीप भटनागर, पूनम चौधरी, अनमोलप्रीत, प्रियंका आर्य, सलीम भाटी, वसीम राजा कमल, मोहम्मद जुनैद खान, इमरोज खान, दिपांशु पांडे, मोहम्मद अली लोदी, खुशबू भाटी, आरती नायक, महजबीन सिद्धकी, मोहन भाटी, लक्ष्मी भाटी, मोनिका खडगावत, भावना प्रजापत, भावना खडग़ावत, पंकज गोदारा, प्रियंका सैन, ललित कुमार, आनंद सिंह अभिनय कर रहे हैं। अमरजीत गिल क्रिएटिव हेड कैमरा मैन, तथा कास्टिंग डायरेक्टर अंजुमन आरा हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन