शॉर्ट सर्किट से पिता व 3 माह की मासूम हुई जलकर राख
तिजारा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां एक पिता और उसकी तीन माह की बेटी आग में जिंदा जल गए। घटना थाना शेखपुर अहीर क्षेत्र के गांव मुंडाना की है। जहां पति पत्नी अपनी 3 माह की बच्ची के साथ रात्रि मकान के कमरे में सर्दी से बचाव के लिए हीटर चलाकर सौ गये। यह हीटर बैड के पास ही था। वहां इन्वेंटर भी लगा हुआ था।

रात्रि करीब 2 बजे सार्ट सर्किट की वजह से इन्वेंटर की बैटरी फट गयी और कमरे में रखे सामन ने तेजी से आग पकड़ ली। जिससे दीपक (27) एवं उसकी पुत्री (3 माह) की झुलसने से मौके पर मौत हो गयी। साथ ही पत्नी संजू (25) जो 70 से 80 प्रतिशत झुलस गई उसे तिजारा अस्पताल लाया गया जहां से अलवर रैफर कर दिया गया। बता दें मृतक इंडियन पेट्रोलियम का टैंकर चलाता है जो कही से खाली कर रात्रि 10 बजे घर पहुंचा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए