दुकान में चोरी, चॉकलेट-बिस्किट भी ले गए चोर
बीकानेर। बीकानेर में अब चोरी के रोजाना मामले दर्ज हो रहे हैं। मुरलीधर के बाद अब अमरसिंहपुरा क्षेत्र में स्थित एक दुकान में चोरी हो गई। सदर पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। सदर थाने में इस संबंध में सुनील रामावत ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
रामावत ने बताया कि वो अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए जयपुर गया था। पीछे से अमरसिंहपुरा में स्थित दुकान में चोर घुस गए। दुकान से एलईडी स्क्रीन, दो कैमरे चोरी करके ले गए। दुकान में रखा बिक्री का सामान भी चोर ले गए। इसमें कुछ बिस्किट और चॉकलेट का सामान भी चोरी हो गया। दुकान में परचून का अन्य सामान भी पड़ा था, जिसे चोर ले गए। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कोहर सिंह को सौंपी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन