ट्रेन में गोलीबारी, एएसआई सहित 4 की मौत
महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में गोलीबारी हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक RPF का एएसआई सहित 4 यात्री है। फायरिंग की इस घटना में कुछ यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद यात्री काफी डरे हुए है और दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी।
गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। यह फायरिंग की घटना कैसे और क्यों हुई? इसकी तफ्तीश शुरू है। जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग सुबह 5 बजे के आसपास हुई है। ष्ठक्ररू नीरज वर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है। पीडि़तों को अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

इस घटना की अभी वजह पता नहीं चल पाई है। इसकी जांच की जा रही है। इस घटना में एक चेतन कुमार पुलिसकर्मी को हिरासत में भी लिया गया है। हिरासत में लिया गया पुलिसकर्मी सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात है। चेतन एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात था। वह फायरिंग करके ट्रेन से कूद कर भाग गया। हालांकि, उसे मीरा रोड बोरीवली के बीच हिरासत में ले लिया गया।
जवान ने अचानक शुरू कर दी फायरिंग- गोलीबारी की यह घटना जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार सुबह 5.23 बजे की है। आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे। कांस्टेबल चेतन ने एएसआई पर अचानक गोली चला दी। अचानक फयरिंग से यात्रियों में हडकंप मच गया। अब इस मामले की छानबीन में जीआरपी जुटी हुई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन