शिवम् रेजीडेंसी : रेन डांस व डीजे धुन के साथ स्विमिंग पूल में मचा धमाल
शिवम रेजीडेंसी में 100 लोगों से अधिक की क्षमता का है रैन डांस फ्लोर, स्वच्छ स्विमिंग पूल बना सबकी पसंद
बीकानेर। स्विमिंग पूल में अठखेलियां, रैन डांस फ्लोर पर डीजे की धुन पर धमाल और लजीज भोजन का लुत्फ ऐसी ही ढेर सारी मस्ती के पलों का आनन्द बीते रविवार को सैकड़ों लोगों ने शिवम रेजीडेंसी में लिया। नाल डाइया रोड स्थित शिवम् रेजीडेंसी कॉलोनी में बीते रविवार 10 अगस्त 2025 को रेन डांस एंड डीजे मस्ती धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवम् डवलपर्स के डायरेक्टर मानसिंह नरुका ने बताया किकार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की क्विज प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता आदि भी आयोजित किए गए।

विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाटूश्याम के प्रमुख महंत मोहनदासजी महाराज के सुपुत्र जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुरस्कृत किया गया। शिवम रेजीडेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर महावीर मारु ने बताया कि रैन फ्लोर डांस धमाल के साथ लजीज भोजन का लुत्फ लोगों ने लिया। डायरेक्टर मानसिंह नरूका ने बताया कि शिवम रेजिडेंसी (माइ वीकएंड होम) एक पट्टेशुदा आवासीय योजना है जो की कऱीब सौ बीघा में विकसित की गई है।

शिवम् रेजीडेंसी में विशेष आकर्षण में बीकानेर का सबसे बड़ा रैन डांस जोन भी तैयार है जिसमें डीजे संगीत का लोग अपने परिवार के साथ आनंद उठा सकते हैं। बच्चों के लिए झूले एवं खेलने कूदने के लिए क्रिकेट ग्राउंड आकर्षण का केन्द्र है तथा इनडोर और आउटडोर सभी तरह के खेलों की व्यवस्था की गई है। आउटडोर गेम में जैसे बैडमिंटन, बास्केट बॉल और इंडोर गेम के लिए एक क्लब हाउस विकसित किया जा रहा है जिसमें चेस, कैरम बिलियर्ड्स टेबल और एक छोटा कैफेटेरिया विकसित किया जा रहा है।

फेस्टिवल ऑफर 30 अगस्त तक
फेस्टिवल ऑफर के तहत शिवम डेवलपर्स द्वारा एक विशेष योजना भी लागू की जा रही है जिसमें ग्राहकों को 0 प्रतिशत ब्याज पर प्लॉट उपलब्ध करवाए जाएँगे। जिसमें प्लॉट कीमत की 50 प्रतिशत राशि पहले देनी होगी और बकाया 50 प्रतिशत राशि के लिए एक वर्ष का समय दिया जाएगा। यह योजना 30 अगस्त तक लागू रहेगी। इस योजना में पट्टेशुदा भूखण्ड राशि 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा सरकारी बैंक से आसान ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक 76197-76197 पर संपर्क कर सकते है।

हाइटेक सुविधाएं
विशाल मेनगेट के साथ साथ 24&7 सिक्योरटी, सीसी टीवी कैमरे, वाई फ़ाई जोन तथा हरे-भरे पार्क दिए जा रहे हैं। शिवम् रेजीडेंसी में विभिन्न साइज़ के भूखण्ड 1250 वर्गफीट, 1800 वर्गफीट एवं अन्य साइज़ में उपलब्ध है तथा कॉलोनी में 30 फुट, 40 फुट और 60 फुट की चौड़ी के डामर सड़कें दी गई है। कॉलोनी में पानी बिजली की सुविधा उपलब्ध है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन