शिवम् डवलपर्स का नवाचार प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा अभिनन्दन, प्लॉट में प्रतिशत के आधार पर मिल रही छूट
बीकानेर। शिवम् डवलपर्स ने इस बार विद्यार्थियों के लिए नवाचार किया है। प्रतिभावान विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2024 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें शिवम् रेजीडेंसी में प्लॉट खरीद पर ऑफर के साथ ही सम्मानित भी किया जाएगा। नाल में ओएनजीसी प्लांट के पास स्थित शिवम रेजीडेंसी में रविवार सुबह करीब साढ़़े दस बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित इस समारोह हेतु पिक एंड ड्रॉप सेवा भी उपलब्ध रहेगी। शिवम डवलपर्स के डायरेक्टर मानसिंह नरुका ने बताया कि कक्षा दसवीं व बारहवीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए यह ऑफर है। सम्मान के साथ ही शिवम् डवलपर्स इन विद्यार्थियों को प्रतिशत के आधार पर नाल में डाइया विलेज रोड स्थित शिवम् रेजीडेंसी में प्लॉट की खरीद पर विद्यार्थी को मिले प्रतिशत अंकों के आधार पर छूट प्रदान करने जा रहा है।

यानि किसी विद्यार्थी को 85 प्रतिशत अंक मिले हैं तो उसे प्रति प्लॉट की खरीद पर 85 हजार रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। आपको बता दें नाल रोड से डइयां विलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर सपनों की नगरी बसी है जिसका नाम है शिवम् रेजीडेंसी। 10 हजार से अधिक पेड़ों, सीसी टीवी कैमरों की सुरक्षा, 24×7 सिक्योरिटी, वाईफाई जोन, क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, कैफेटेरिया, ओपन थियेटर, ओपन जिम, इनडोर गेम्स, टैनिस कोर्ट, सैल्फी प्वाइंट, रेन डांस, योगा सेंटर आदि अनेक सुविधाओं के साथ शिवम् रेजीडेंसी निवेश के लिए भी बेहतर साबित हो रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर महावीर मारु ने बताया कि शिवम रेजीडेंसी में विभिन्न साइज़ के भूखण्ड बार 1250 वर्गफीट, 1800 वर्गफीट एवं अन्य साइज़ में उपलब्ध है तथा कॉलोनी में 30 फुट, 40 फुट और 60 फुट की चौड़ी सड़कें दी गई है। कॉलोनी में पानी बिजली की सुविधा पहले से उपलब्ध है। इस योजना में पट्टेशुदा भूखण्ड राशि 5 लाख रुपये से शुरू होती है। प्रोजेक्ट साइट देखने एवं अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 76197-76197 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन