शेरुणा पुलिस ने खेत से 13 बाइक एक स्कूटी की बरामद
बीकानेर। शेरुणा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुलचासर से लखासर मार्ग पर सूडसर निवासी जगदीश दर्जी के खेत को ओमप्रकाश पुत्र अखाराम कस्वां निवासी दुलचासर ने काश्त के लिए किराए पर ले रखा है। इसी खेत में पुलिस को चोरी की मोटर साइकिल होने की जानकारी मिली थी।
इसी आधार पर यहां छापा मारा तो कई मोटरसाइकिल छुपाई हुई मिली। शेरुणा थानाधिकारी इन्दलाल को चोरी की मोटर साइकिल यहां होने की सूचना मिली थी, जिस पर उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर कार्रवाई की गई। ओमप्रकाश पुत्र जाट के इस खेत से 13 मोटरसाइकिल और 1 होंडा एक्टिवा बरामद की गई।

फिलहाल ओम प्रकाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। चोरी की कुछ और मोटर साइकिल भी बरामद करने का प्रयास हो रहा है। अभी पुलिस ये पता लगा रही है कि ये मोटर साइकिल किसकी है और कहां से चोरी की गई। इस कार्रवाई में थानाधिकारी इंद्रलाल के साथ कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, गौरीशंकर, रामस्वरूप, साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल दीपक यादव व दिलीप सिंह की खास भूमिका रही।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन