बीकानेर में शर्मनाक घटना, विदेशी महिला से दुष्कर्म
बीकानेर। बीकानेर के होटल में विदेशी महिला टूरिस्ट से रेप हुआ है। लालगढ़ इलाके में हुई इस घटना के संबंध में बिछवाल थाने में लिखित रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने होटल से एक युवक को डिटेन भी किया है। वह इवेंट मैनेजर है। उससे पूछताछ की जा रही है।आईपीएस सदर विशाल जांगिड़ ने बताया- विदेशी महिला वर्किंग वीजा पर भारत में है। बीकानेर में आयोजित एक मेले में फिश टैंक के अंदर जलपरी के किरदार का काम करती है। वह बीकानेर के शहरी एरिया में किराए पर अपार्टमेंट लेकर रहती है। आरोप है कि 2 अगस्त को महिला को युवक डिनर के बहाने होटल ले गया था। वहां रेप की वारदात को अंजाम दिया।घटना के सामने आते ही पुलिस ने युवक को राउंडअप कर लिया। पुलिस होटल व अन्य लोकेशनों की गहनता से जांच कर रही है। पीबीएम हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा की ओर से गठित बोर्ड ने पीडि़त महिला का मेडिकल किया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन