शर्मनाक : 15 वर्षीय बालिका को खंडहरनुमा मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
बीकानेर। 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोप में कोटगेट पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात बालिका के माता-पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि हितेश नाम का युवक उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को हितेश को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उसने कादरी कॉलोनी स्थित एक खंडहरनुमा मकान में बालिका के होने की बात कही। पुलिस मौके पर पहुंची तो नाबालिग मिल गई। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नाबालिग के परिजनों ने आरोपी पर अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने केजी कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाले 21 वर्षीय हितेश पुत्र दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी नाबालिग बालिका को कई बार सुजानदेसर स्थित ठिकाने पर ले जा चुका है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन