शाकद्वीपीय कैरम व चैस 2025 प्रतियोगिता का हुआ आगाज
बीकानेर। मारवाड़ी ग्रुप एवं स्व. गंगादास मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कैरम व चैस प्रतियोगिता का शुभारम्भ नत्थूसर गेट स्थित सेवगों की बगेची में किया गया। आयोजन समिति के राजेश शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी बलदेव शर्मा, बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, ज्योतिर्विद प्रेमशंकर शर्मा, समाजसेवी अनिल कौशिक रहे। यह प्रतियोगिता 21 सितंबर तक चलेगी। आयोजन से जुड़े निलेश शर्मा ने बताया कि इस बार पुरुष व महिला वर्ग को मिलाकर कुल 120 से अधिक कैरम में तथा 50 से अधिक खिलाड़ी चैस में भागीदारी ले रहे हैं। मंच संचालन नितिन वत्सस द्वारा किया गया। आभार गणेश शर्मा एवं धन्यवाद जैनेन्द्र शर्मा ने ज्ञापित किया। आयोजन में एडवोकेट दिलीप सेवग, रविप्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, दुर्गादत्त भोजक, भवानी, यशवर्धन, प्रणव भोजक, तेजेश, जिया, जागृति भोजक कृष्णा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन