शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की कैरम व चैस प्रतियोगिता सम्पन्न, कैरम में 167 व चैस में 182 मुकाबले हुए
तीन पीढिय़ों ने खेलों के प्रति दिखाया उत्साह, सास-बहू के हुए रोमांचक मुकाबले
बीकानेर। मारवाड़ी ग्रुप व स्व. गंगादास मेमोरियल संस्थान द्वारा आयोजित पांचवीं कैरम और प्रथम चैस प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को सेवगों की बगेची में आयोजित किया गया। आयोजन समिति के राजेश शर्मा ने बताया कि समापन समारोह में मावडिय़ा माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बजरंगलाल सेवग, श्रीश्यामोजी वंशज मूंधाड़ा भोजक सेवग प्रन्यास के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, समाजसेवी पं. गिरधर शर्मा, बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, विकास शर्मा, सीए सीमा भोजक, स्वाति शर्मा का आतिथ्य रहा। स्व. श्री जयशंकर शर्मा की स्मृति में उनके पुत्र गणेश शर्मा द्वारा चैस की प्रतियोगिता प्रथम बार शुरू करवाई गई तथा चैस प्रतियोगिता पुरस्कार प्रायोजक गणेश शर्मा रहे।
आयोजन समिति के राजेश शर्मा ने बताया कि विगत पांच वर्षों से कैरम प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है तथा प्रथम बार चैस प्रतियोगिता आयोजित की गई। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में तीन पीढिय़ों यानि दादा, पोता और बेटा ने कैरम खेला। गंगाशहर निवासी छगनलाल भोजक, विकास भोजक, विकुंज भोजक ने प्रतियोगिता के प्रति उत्साह दिखाया। इसी क्रम में सास व बहू के भी आमने-सामने मुकाबले देखने को मिले जो प्रतियोगिता को रोमांचक बना रहे थे वहीं खेलों के प्रति उत्साह भी दिखा रहे थे।
आयोजन से जुड़े निलेश शर्मा ने बताया कि समारोह में जेठमल शर्मा, एडवोकेट दिलीप शर्मा, मोहित भोजक, जुगलकिशोर शर्मा, सौरभ शर्मा, राकेश शर्मा, रेखा शर्मा, सुषमा सेवग, योगिता आदि सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। मंच संचालन नितिन वत्सस व डालिमा शर्मा द्वारा किया गया। आभार गणेश शर्मा व धन्यवाद शिवरतन शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
यह रहे विजेता
आयोजन से जुड़े जैनेन्द्र शर्मा ने बताया कि 12 सितम्बर से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में कुल 65 प्रतिभागियों के कैरम में पुरुष व महिला वर्ग कुल 167 मैच हुए तथा चैस में कुल 182 मैच हुए। कैरम के गल्र्स अंडर-20 में जिया शर्मा, महिला सीनियर वर्ग में रिंकू शर्मा, बॉयज अंडर-16 में तेजेश, बॉयज अंडर-24 में तनय शर्मा, बॉयज सीनियर वर्ग में सतपाल शर्मा विजेता रहे। चैस में महिला वर्ग में दिया शर्मा, बॉयज जूनियर अंडर-19 में हिमांशु भोजक, बॉयज सीनियर में राजेंद्र सेवग विजेता रहे। प्रतियोगिता में पवन शर्मा, भवानी शर्मा, असीम, अनिल, उमेश, जयंत शुभम, मनीष, नीलेश, विवेक, रवि, शिवशंकर विमल, यश शर्मा, तेजेश शर्मा निर्णायक की भूमिका में रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन