सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत
कोटा। कुन्हाड़ी क्षेत्र में बालिता रोड पर सीवरेज लाइन की सफाई करने के दौरान तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई वहीं एक मजदूर गम्भीर घायल हो गया। सूचना पर नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण के अग्निशन विभाग व गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और सीवरेज लाइन से चारों घायलों को बाहर निकालकर एमबीएस अस्पताल पहुंचाया जहां तीन श्रमिकों की मौत हो गई व एक की हालत गम्भीर है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद अजहर खान ने बताया कि सूचना पर दोनों निगमों के बचाव राहत दल मौके पर पहुंचा। सीवरेज टेंक में ऊतरने की जगह नहीं होने से जेसीबी से सेवरेज चैम्बर को हटाकर रेस्क्यू टीम नीचे ऊतरी ओर करीब दस मिनिट में चारों घायलों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि 4.53 पर सूचना मिली। सूचना पर रेस्क्यू टीम 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि बालिता रोड पर सीवरेज लाइन का काम चल रहा है। सीवरेज लाइन में चार मजदूर (मामा भील) उतरे हुए थे जो जहरीली गैस के प्रभाव से अंदर ही बेहोश हो गए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए