सात मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 7 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी स्थित एस.जी.आर. लाइफ साइंसेज एवं तिलक नगर स्थित श्री साई मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 18 से 22 नवम्बर 5 दिनों के लिए, भीनासर स्थित स्वरूपा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, श्री कोलायत स्थित श्री राठौड़ मेडिकल स्टोर, कुदसू स्थित समराथल मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 18 से 27 नवम्बर 10 दिनों के लिए, न्यू लाइन गंगाशहर स्थित श्री श्याम मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 18 से 29 नवम्बर 12 दिनों के लिए तथा उदयरामसर स्थित श्री श्याम मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 18 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक 20 दिनों के लिए निलंबित किये गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन