बीकानेर में सात मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस जब्त
बीकानेर। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 07 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि चोपड़ा कटला के पास, रानी बाजार स्थित शिवम् मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 8 से 9 मार्च तथा शिवबाड़ी रोड स्थित श्री मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 15 से 16 मार्च (2 दिन), सिटी डिस्पेंसरी नंबर 4 के पास स्थित श्री पवन मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 15 से 17 मार्च,लूणकरनसर स्थित श्रीमारोता मेडिकल एण्ड होलसेल एजेंसी का अनुज्ञापत्र 17 से 19 मार्च (3 दिन) के लिए, गांधी चौक, गंगा शहर स्थित श्री मेहाई मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 15 से 19 मार्च, दुलचासर श्रीडूंगरगढ़ स्थित श्री सतगुरु मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 17 से 21 मार्च (5 दिन) के लिए तथा भगत सिंह चौक खाजूवाला स्थित गौड मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 8 से 17 मार्च (10 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन