पीडि़तों की सेवा करना चिकित्सक का प्रमुख कर्तव्य : डॉ. एलके कपिल
रेजीडेंट चिकित्सकों ने कैंसर पीडि़तों के आश्रम में किए सेवा कार्य
बीकानेर। पीबीएम स्थित कैंसर पीडि़तों के आश्रम में रेजीडेंट चिकित्सकों द्वारा सुशासन दिवस, तुलसी दिवस एवं वीर बाल दिवस पर सेवा कार्य किए गए। श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एलके कपिल के नेतृत्व में रेजीडेंट चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों द्वारा आरती कर कैंसर पीडि़त मरीजों के स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं की। भैरुलाल मौसूण ने बताया कि डॉ. एलके कपिल, शल्य चिकित्सक डॉ. प्रतिभा, भवानी टाक, जितेन्द्र तंवर, संदीप चौधरी, विशाल सोलंकी आदि ने आश्रम में उपस्थित मरीजों व उनके परिजनों को भोजन प्रसादी करवाई। संजय लावट ने बताया कि आरती व संकीर्तन कर भोजन प्रसादी करवाने से सकारात्मकता का संचार होता है तथा सेवा प्रकल्प भी सम्पन्न होता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन