रैन-बसेरे में सेवा कार्यों के साथ मनाया दीपिका परवाल का जन्मदिन
बीकानेर। पीबीएम स्थित कैंसर पीडि़तों के रैन-बसेरे में दीपिका परवाल का जन्मदिन मनाया गया। श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि बीकानेर के व्यवसायी सुशील थिर्रानी ने अपनी सुपुत्री दीपिका परवाल (धर्मपत्नी सौरभ परवाल) जयपुर निवासी का जन्मदिन रैन-बसेरे में सेवा कार्यों के साथ मनाया। भैरुलाल मौसूण ने बताया कि दीपिका-सौरभ परवाल तथा थिर्रानी परिवार ने आरती करके कैंसर पीडि़तों के स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं की एवं सबको भोजन-प्रसादी परोसी।

संजय लावट ने बताया कि दीपिका परवाल के जन्मदिन पर सरोज थिर्रानी, भाग्यश्री, निशा, प्रगति, पंकज, युवम एवं शान्वी थिर्रानी ने सेवा कार्य किए। युवा पीढ़ी द्वारा जन्मदिन आदि विशेष अवसर को सेवा कार्यों के साथ मनाना ही हमारी संस्कृति की पहचान है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन