सेवा, धर्म और पुण्य कार्यों के साथ मनाएंगे संत श्री दुलाराम जी कुलरिया की दसवीं पुण्यतिथि, विभिन्न स्थानों पर होगा वृक्षारोपण
नोखा। ब्रह्मलीन संत श्री दुलारामजी कुलरिया की दसवीं पुण्यतिथि गौसेवा, धार्मिक अनुष्ठान व पुण्य कार्यों के साथ मनाई जाएगी। नोखा मूलवास सीलवा निवासी ब्रह्मलीन संत श्री दुलारामजी कुलरिया गौसेवा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम रहा है और उनके पुत्र भंवर नरसी पूनम कुलरिया भी गौसेवा, समाजसेवा, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा व धर्म के क्षेत्र में निरन्तर अग्रणी हैं। भामाशाह नरसी कुलरिया ने बताया कि 6 अगस्त 2025, बुधवार को दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शाम करीब 7 बजे शुरू होने वाली इस भजन संध्या में पदमश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया व प्रकाश माली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस दौरान महंत श्री 1008 क्षमारामजी महाराज, आचार्य श्री बजरंगदासजी महाराज एवं संत श्री सुखदेवजी महाराज कुचेरा का सान्निध्य रहेगा। कार्यक्रम में उगमाराम, मघाराम, कानाराम, भूराराम, शंकर, चीमाराम, धर्म, दीपक, सुखदेव, लालचंद, अशोक, जय, राजेश, नरेन्द्र, गोपीकिशन, जगदीश, मोहित, जनक, अभिषेक, जयंत, तनय, दिव्यंत, कृशिव, शिवम एवं समस्त कुलरिया परिवार द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन