जरुरतमंदों की सेवा ही श्रेष्ठ पुण्य : अनिल तावणिया
कैंसर पीडि़तों को भोजन सेवा प्रदान कर मनाई स्व. गोदावरी देवी तावणिया की 37वीं पुण्यस्मृति
बीकानेर। पुण्यात्मा की पुण्यस्मृति में जरुरतमंदों को सेवा प्रदान करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी भाव के अनुरूप स्व. गोदावरी देवी तावणिया की 37वीं पुण्यतिथि पर अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को तथा श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा संचालित कैंसर पीडि़तों के रैन-बसेरे में भोजन प्रसादी वितरित की गई। संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि गंगाशहर चौपड़ाबाड़ी निवासी समाजसेवी अनिल तावणिया ने अपनी माताजी स्व. गोदावरी देवी तावणिया की पुण्यस्मृति में कैंसर पीडि़तों व उनके परिजनों को रैन-बसेरे में भोजन करवाया।

इससे पहले आरती की गई तथा स्व. गोदावरी देवी तावणिया को पुष्पांजलि अर्पित कर भोजन प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान पूजा तावणिया, अंश व आराध्या तावणिया ने भी सेवा कार्य किए। अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने तावणिया परिवार का अभिनंदन कर सेवा कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन