सेवा पखवाड़ा : पीएम मोदी के जन्मदिन पर महावीर रांका ने केसरयुक्त कढ़ाई दूध वितरण किया
केन्द्रीय मंत्री ने किया शुभारम्भ, कहा- सेवा का अनूठा प्रकल्प
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन सहित अनेक रूप में सेवा कार्यों के साथ जन्मदिन मनाया गया। सेवा के इसी क्रम में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने सेवा का अनूठा कार्य कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की है। सेवा पखवाड़ा के तहत सर्किट हाउस के पास कढ़ाई का केसर युक्त दूध कुल्लड़ में आमजन को पिलाया गया। कुल्लड़ दूध कार्यक्रम का आगाज केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा किया गया। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि देशभर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष आयोजन हो रहे हैं तथा सेवा पखवाड़ा के साथ सेवा प्रकल्पों को पूर्ण करते हुए उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। भाजपा की हमेशा से रीति और नीति रही है कि जन-जन की सेवा हो और देश का प्रत्येक नागरिक सुदृढ़ बने।
भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा कढ़ाई दूध वितरण कार्यक्रम शाम को लगभग 6 बजे प्रारंभ किया जो कि 9 बजे तक अनवरत जारी रहा और हजारों लोगों ने कढ़ाई दूध सेवा का आनन्द लिया। भाजपा के प्रणव भोजक ने बताया कि कार्यक्रम में गणेश बोथरा, हनुमानमल रांका, युधिष्ठर सिंह भाटी, गुमानसिंह राजपुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, जसराज सींवर, डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, शंकर सिंह राजपुरोहित, रमेश सैनी, शंभु गहलोत, ओमप्रकाश नायक, ओम राजपुरोहित, पवन महनोत, पवन सुराना, शिवलाल तेजी, शक्तिसिंह शेरुणा, नवरत्न सिसोदिया, दाऊलाल छंगाणी, नरेन्द्र चंचल, आनन्द अग्रवाल, अंकित तंवर, भव्यदत्त भाटी, मधुरिमा सिंह एवं रमेश भाटी उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन