राजस्थान में इन दो मंत्रियों पर संगीन आरोप
जयपुर। गहलोत सरकार में सरकार के ही एक राज्य मंत्री पर अपहरण का संगीन मामला दर्ज होने का मामला सामने आया वहीं एक नए आपराधिक प्रकरण में कैबिनेट मंत्री भी फंसते नजऱ आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री और उनके रिश्तेदार पर एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में शामिल होने के आरोप लगे हैं।

मामला चित्तौडग़ढ़ के निम्बाहेड़ा से सामने आया है जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या मामले में कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना और उनके रिश्तेदार व उप प्रधान विक्रम आंजना के खिलाफ पुलिस ने परिवाद दर्ज किया है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है और इसमें नीमच के किसी अपराधी का हाथ हो सकता है। मंत्री एवं उप प्रधान के खिलाफ परिवाद दर्ज होने के बाद मृतक परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए और करीब चौबीस घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि निम्बाहेड़ा में गुरुवार शाम को उपकारागार के बाहर ही भाजपा कार्यकर्ता केसूंदा निवासी विकास उर्फ बंटी आंजना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शुक्रवार को भाजपा ने मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। इसके बाद पुलिस ने शाम को प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना व उनके भानजे व छोटीसादड़ी के उप प्रधान विक्रम आंजना के खिलाफ मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर परिवाद दर्ज कर जांच शुरू की।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए