अयोध्या में होटलों का किराया बढ़ा 22 गुना
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का 22 जनवरी 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इससे पहले ही अयोध्या के होटल के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। मंदिर और उसके पास के होटल के दामों को सामान्य किराए से लगभग 22 गुना ज्यादा बढ़ा दिया गया है।
दरअसल, 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के 4000 संत- महात्मा और समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही, शहर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। ऐसे में भारी भीड़ और लोगों की जरूरत को देखते हुए अयोध्या के कुछ होटलों ने मनमाने ढंग से एक रात के कमरे के दाम बढ़ा दिए हैं। एक रात के कमरे का किराया 60 हजार तो कहीं 80 हजार है।

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा व्यापार को देगी बढ़ावा
राम मंदिर के उद्घाटन समारोह ने स्थानीय व्यापारियों को एक नया मौका प्रदान किया है। अयोध्या में मंदिर परिसर में हाल ही में कई नई खोली गई हैं। प्राण-प्रतिष्ठा के इस समारोह ने अयोध्या की स्वदेशी आबादी के लिए रोजगार की संभावनाओं को काफी बढ़ा दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, समारोह की तैयारी में शहर का नवीकरण भी किया जा रहा है। राम पथ, भक्ति पथ और मंदिर के आसपास की सड़कों का भी विस्तार किया जा रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन