सीएम गहलोत की संवेदनशीलता, तूफान में हुए नुकसान की करेंगे भरपाई
जयपुर. प्रदेश के कई जिलों में आए आंधी, तूफान व बारिश ने भारी तबाही मचाई है। तेज आंधी से कई घरों पर लगे टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। कई पेड़ तो कई जगह पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर गई। गुरुवार देर रात आए अंधड और तूफान ने कई स्थानों पर लोगों को नुकसान पहुंचाया।

तेज हवा से कई मकानों और दुकानों की चद्दरे, टीन शेड सहित होडिंग, फ्लेक्स उड़ गए। प्रदेश के कई जिलों में आए आंधी, तूफान व बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राज्य सरकार पीडि़तों की हरसंभव सहायता करेगी। इस आपदा में जान गंवाने वाले सभी मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं।

सभी मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी। राज्य में पांच बच्चों सहित 17 लोगों के मरने की खबर है। तूफान में सर्वाधिक मौतें टोंक जिले में हुई है। यहां पर 12 से अधिक लोगों के मरने की खबर है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए